अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार सैयद मसूद जज़ाएरी ने सोमवार को इरना के साथ बातचीत में कहा कि इन देशों के शासक, जो अपने देश के इतिहास में पहली गोली फायर होते ही भागने का रिकॉर्ड रखते हैं, उनके लिए बेहतर यही होगा कि वह निराधार और गैर जिम्मेदाराना बातें कहकर खुद को अधिक रुसवा और अपमानित न करें। जनरल जज़ाएरी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि क्षेत्र के बिके हुये अरब देशों की रद्दी और निराधार बातों का कोई जवाब नहीं है, कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश, क्षेत्र में डायरेक्ट और प्रॉक्सी वार में लगातार हार का मज़ा चखने के बाद भी इन युद्धों से सीख क्यूं हासिल नहीं करते? उन्होंने कहा कि इससे ज़्यादा अफ़सोस की बात यह है कि बिके हुये अरब देश, अमेरिका और इस्राईल के नेतृत्व में क्षेत्र में निर्दोष और निहत्थे लोगों का नरसंहार कर रहे हैं।
31 मार्च 2015 - 12:04
समाचार कोड: 680228
सैयद मसूद जज़ाएरी ने सोमवार को इरना के साथ बातचीत में कहा कि इन देशों के शासक, जो अपने देश के इतिहास में पहली गोली फायर होते ही भागने का रिकॉर्ड रखते हैं, उनके लिए बेहतर यही होगा कि वह निराधार और गैर जिम्मेदाराना बातें कहकर खुद को अधिक रुसवा और अपमानित न करें।