अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार कुछ अरब वेबसाइटों खास कर इमरान प्रेस ने लिखा है कि यमन जनता के खिलाफ सऊदी अरब के नेतृत्व में सैन्य कार्रवाई में भाग न लेने के कारण एक मिस्री पायलट का कोर्ट मार्शल किया जा रहा है। इस मिस्री पायलट ने यमनी जनता के खिलाफ जारी हमलों में भागीदारी न लेने की वजह बयान करते हुए कहा है कि मैंने वायुसेना में भर्ती ली है और पायलट का कोर्स किया है ताकि इस्राईल पर बमबारी करूं न कि यमन में। गौरतलब है कि सऊदी अरब ने अपने कुछ अरब पिट्ठू देशों के साथ 26 मार्च की रात से यमन पर हमले शुरू किए हैं। आले सऊद की आक्रामकता में दर्जनों यमन निवासी शहीद हुए हैं जबकि सैकड़ों के घायल होने की खबर है। विश्लेषकों का कहना है कि यमन में सऊदी अरब के हस्तक्षेप से संकट और अधिक जटिल हो जाएगा। यमन में अंसारुल्लाह जनांदोलन जनता के समर्थन से क्रांति को आगे बढ़ा रही है लेकिन सऊदी अरब इसमें बाधा बना हुआ है।
31 मार्च 2015 - 12:02
समाचार कोड: 680227
कुछ अरब वेबसाइटों खास कर इमरान प्रेस ने लिखा है कि यमन जनता के खिलाफ सऊदी अरब के नेतृत्व में सैन्य कार्रवाई में भाग न लेने के कारण एक मिस्री पायलट का कोर्ट मार्शल किया जा रहा है।