अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार अलअहसा और कतीफ़ के क्षेत्रों में किए जाने वाले विरोध प्रदर्शनों में इन क्षेत्रों की जनता ने व्यापक भागीदारी और यमन में सउदी आक्रामकता की कड़ी निंदा करते हुए सऊदी आक्रामकता को तुरंत बंद किए जाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने ताकीद की कि यमन में सऊदी अरब के हमलों से अरब देशों और खुद सऊदी जनता को भी नुकसान पहुंच रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने घोषणा की है कि यमन में आक्रामकता, सऊदी शासकों के राजनीतिक समझ से दूरी के समान हैं। उधर ट्यूनीशिया में यमन में सउदी हमलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए हैं ट्यूनीशिया के प्रदर्शनकारियों ने यमन में सैन्य हमले को अमेरिका और इस्राईल का षड़यंत्र बताया है।
31 मार्च 2015 - 11:58
समाचार कोड: 680224
अलअहसा और कतीफ़ के क्षेत्रों में किए जाने वाले विरोध प्रदर्शनों में इन क्षेत्रों की जनता ने व्यापक भागीदारी और यमन में सउदी आक्रामकता की कड़ी निंदा करते हुए सऊदी आक्रामकता को तुरंत बंद किए जाने की मांग की है।