अबनाः इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर एबादी ने राजनीतिक और सुरक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों और प्रतिनिधियों से मुलाकात में आतंकवादी गिरोह आईएसआईएल के साथ जंग में इराकी जनता की भूमिका की ओर इशारा करते हुए इस सम्बंध में प्राप्त होने वाली उपलब्धियों को जनता के त्याग नतीजा बताया और कहा कि जैसा कि पहले भी कहा गया इराक़ को विदेशी सेना की कोई जरूरत नहीं है।
उन्होंने तिकरित में पूर्व तानाशाह सद्दाम की बेटी रगद की मौजूदगी की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि यह केवल एक अफवाह है कि जिसे प्रतिबंधित बास पार्टी फैला रही है। इराक के प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग आईएसआईएल के साथ युद्ध में इराक की मदद कर रहे हैं उनके अपने राष्ट्रीय हित हैं और इस आधार पर इराक को इस सहायता के बारे में कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जो अफवाहें फैला रहे हैं उनका उद्देश्य देश के पक्ष को कमजोर करना है और ऐसे समय में है कि जब आईएसआईएल आतंकवादी हार का मज़ा चख रहे हैं।
30 मार्च 2015 - 17:47
समाचार कोड: 680088
इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर एबादी ने राजनीतिक और सुरक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों और प्रतिनिधियों से मुलाकात में आतंकवादी गिरोह आईएसआईएल के साथ जंग में इराकी जनता की भूमिका की ओर इशारा करते हुए इस सम्बंध में प्राप्त होने वाली उपलब्धियों को जनता के त्याग नतीजा बताया और कहा कि जैसा कि पहले भी कहा गया इराक़ को विदेशी सेना की कोई जरूरत नहीं है