अबनाः रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून इराक़ के उच्च अधिकारियों के साथ इराक की सुरक्षा समस्याओं के बारे में चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव के बगदाद दौरे का उद्देश्य इराक़ की मदद के लिए अपनी सुरक्षा जरूरतों की समीक्षा करना है ताकि इराक़ सुरक्षा खतरों से मुकाबला कर सके। बान की मून अपने बगदाद दौरे में इन मामलों से भी जानकरी प्राप्त करेंगे कि बग़दाद सरकार राष्ट्रीय सुलह के प्रयासों, आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष और धार्मिक मतभेदों से निपटने में किस हद तक सफल हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी संसद सभा के अध्यक्ष जॉन बोईनर भी सोमवार को बगदाद पहुंच रहे हैं। वह बगदाद में इराकी संसद के प्रमुख सलीम अलजबूरी से मुलाकात करके आपसी हितों के मुद्दों के बारे में चर्चा करेंगे।
30 मार्च 2015 - 17:43
समाचार कोड: 680086
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून इराक़ के उच्च अधिकारियों के साथ इराक की सुरक्षा समस्याओं के बारे में चर्चा करेंगे।