30 मार्च 2015 - 17:27
तुर्की में यमन पर सऊदी यहूदियों के हमले के विरूद्ध प्रदर्शन।

तुर्की के शहर इस्तांबुल में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन कर यमन में सउदी अरब के सैन्य आक्रमण और बेगुनाह जनता के नरसंहार की निंदा की और यमन की जनता से सहानुभूति जताई।

अबनाः प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार तुर्की के शहर इस्तांबुल में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन कर यमन में सउदी अरब के सैन्य आक्रमण और बेगुनाह जनता के नरसंहार की निंदा की और यमन की जनता से सहानुभूति जताई। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और ज़ायोनी शासन के खिलाफ नारे लगाए और यमन में सऊदी अरब और अमेरिका की खुली आक्रामकता को तुरंत बंद किए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन के अंत में एक प्रस्ताव में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, अरब लीग और इस्लामी सहयोग संगठन सहित अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से मांग की कि यमन में हवाई हमलों को रोकने के लिए सऊदी अरब और उसके सहयोगियों पर दबाव डालें। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रूप से जारी रहा।