30 मार्च 2015 - 17:20
ज़रीफ़ और केरी के बीच बातचीत का आठवां दौर।

लोज़ान परमाणु वार्ता के पांचवें दिन ईरान और अमरीका के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ और जॉन केरी ने एक बार फिर बातचीत शुरू की हैं जो कुल मिलाकर इन दोनों के बीच आठवां दौर है।

अबनाः लोज़ान परमाणु वार्ता के पांचवें दिन ईरान और अमरीका के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ और जॉन केरी ने एक बार फिर बातचीत शुरू की हैं जो कुल मिलाकर इन दोनों के बीच आठवां दौर है। ईरानी विदेश मंत्री के साथ ईरान के परमाणु एजेंसी के प्रमुख अली अकबर सालेही, उप विदेशमंत्री अब्बास इराकची और मजीद तख़्त रवानची जबकि अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ अमेरिका के उर्जामंत्री अर्नेस्ट मूनीज़ और उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन शामिल हैं। चीन, रूस और ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने भी आज रविवार को ईरान के विदेश मंत्री से अलग अलग मुलाकात की।