30 मार्च 2015 - 17:18
यमन पर 6 महीने तक खिंच सकते हैं हवाई हमले।

इरना के अनुसार एक अरब अधिकारी ने कहा है कि सऊदी अरब और उसके सहयोगी देशों ने यमन में अपने हवाई हमलों के लिए पहले एक महीने का समय मद्देनजर रखा था लेकिन संभव है यह हमला 5 से 6 महीने तक जारी रहें।

अबनाः इरना के अनुसार एक अरब अधिकारी ने कहा है कि सऊदी अरब और उसके सहयोगी देशों ने यमन में अपने हवाई हमलों के लिए पहले एक महीने का समय मद्देनजर रखा था लेकिन संभव है यह हमला 5 से 6 महीने तक जारी रहें।
इस अधिकारी ने दावा किया कि यमन में तीन दिन के हवाई हमले अब तक सफल रहे हैं और यमन में इक्कीस इस्किड मिसाइलों सहित विभिन्न लक्ष्यों को नष्ट किया गया है। अरब राजनयिकों ने दावा किया है कि सऊदी अरब और उसके सहयोगियों ने इस्किड मिसाइलों को यमन के उत्तर में सऊदी अरब की सीमा के पास स्थानांतरित किए जाने की सेटेलाईट तस्वीरें देखने के बाद यमन मपर हवाई हमले करने का फैसला किया है।