अबनाः रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार यह विस्फोट अदन की बंदरगाह के निकट जबल हदीद क्षेत्र में हुये। यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार इन धमाकों के समय गोदाम और उसके आसपास कई लोग मौजूद थे।
इन धमाकों में अब तक कम से कम नौ लोगों के मारे जाने की ख़बर मिली है। क्षेत्र के निवासियों के अनुसार इन धमाकों से कई इमारतों के शीशे टूट गए और गोदाम के पास स्थित कई इमारतें नष्ट हो गईं। इस रिपोर्ट के अनुसार पूर्व सोवियत संघ के दौर का बहुत सा हथियार यहाँ जमा किया गया था।
कहा जाता है कि इस गोदाम के रक्षक यमन में अशांति बढ़ने के बाद यहां से भाग गए थे। यह विस्फोट ऐसे समय हुए हैं जब यमन में सऊदी अरब और उसके सहयोगियों ने हवाई हमले शुरू कर रखे हैं।
28 मार्च 2015 - 19:27
समाचार कोड: 679676
यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार इन धमाकों के समय गोदाम और उसके आसपास कई लोग मौजूद थे।