28 मार्च 2015 - 19:26
 दुनिया की सुरक्षा के लिए आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेकने की ज़रूरत।

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत गुलाम अली खुशरो ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया है कि वह शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए एकजुट होकर आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंके।

अबनाः रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत गुलाम अली खुशरो ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया है कि वह शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए एकजुट होकर आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंके।
उन्होंने कहा कि जब तक आतंकवाद और उग्रवाद को जड़ से समाप्त नहीं किया जाएगा तब तक दुनिया में शांति और सुरक्षा स्थापित नहीं हो सकती।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से आतंकवाद के खिलाफ विरोधाभासी नीति से नासूर को खत्म करना असंभव है। इस नीति से उल्टा आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कुख्यात तकफीरी आतंकवादी गिरोह आईएसआईएल के खिलाफ एक संयुक्त रणनीति अपना कर इसे जड़ से खत्म किया जा सकता है।