अबनाः ओमान टाइम्स ने रिपोर्ट दी है कि मस्कट ने यमन में सउदी हवाई हमलों में घायल होने वालों के इलाज और चिकित्सा सेवाओं के लिए अपनी आमादगी की घोषणा की है।
ओमान अस्पताल के एक अधिकारी ने ओमान टाइम्स को बताया कि सरकार ने हमें यमन के घायलों के इलाज व चिकित्सका के लिये अलर्ट रहने का आदेश दिया है और यमन को हवाई मार्ग से अपने घायलों को ले जाने के लिए भी अपनी आमादगी का ऐलान किया है।
सरकारी जिम्मेदार ने बताया कि कौन हमले कर रहा है इससे हमें मतलब नहीं, हम केवल मानवता के नाते मदद करना चाहते हैं। ग़ौरतलब है सऊदी अरब ने यमन में सार्वजनिक क्रांति को कुचलने के लिए 26 मार्च को अपने हवाई हमले शुरू किए हैं जिसमें अब तक बहुत सारे नागरिकों के मरने की खबरें प्राप्त हो रही हैं।
28 मार्च 2015 - 19:26
समाचार कोड: 679673
ओमान टाइम्स ने रिपोर्ट दी है कि मस्कट ने यमन में सउदी हवाई हमलों में घायल होने वालों के इलाज और चिकित्सा सेवाओं के लिए अपनी आमादगी की घोषणा की है।