अहलेबैत अ समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सरकार के टीवी चैनल 10 ने यमन के खिलाफ सऊदी अरब और इस्राईली सरकार के बीच स्ट्रॉटेजिक साझेदारी पाए जाने की घोषणा की और इबरी भाषा की पत्रिका यदीऊत अहरोनूत ने सऊदी अरब के लिए सफलता की कामना करते हुए लिखा है कि यमन में सऊदी अरब के हस्तक्षेप की खबर से, इस्राईल में खुशी की लहर दौड़ गई है।
राजनीतिक मामलों के एक इस्राईली विशेषज्ञ ने इस्राईली सरकार के चैनल 10 के साथ साक्षात्कार में कहा है कि यह स्पष्ट है कि ईरान के विरोधी के रूप में, सऊदी अरब के साथ हमारे साझा हित जुड़े हैं क्योंकि सऊदी अरब एक स्रॉसेटेजिक देश माना जाता है और ईरान, सीरिया और हिज़्बुल्लाह का त्रिकोण, इस्राईल के लिए सबसे बड़ी समस्या है। यदीऊत अहरोनूत ने लिखा है कि यमन में प्रतिरोध की धुरी अंसारूल्लाह के खिलाफ सऊदी अधिकारियों और तेल अवीव के साथ संयुक्त कार्रवाई प्रक्रिया में लाये जाने पर इस्राईल ताकीद करता है।
28 मार्च 2015 - 13:40
समाचार कोड: 679590
यदीऊत अहरोनूत ने सऊदी अरब के लिए सफलता की कामना करते हुए लिखा है कि यमन में सऊदी अरब के हस्तक्षेप की खबर से, इस्राईल में खुशी की लहर दौड़ गई है।