अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार जैशुल इस्लाम से नामित तकफीरी आतंकी समूह ने अपने टोईटर पेज पर लिखा है कि इस गिरोह के सरगना ज़हरान गलोश ने यमन में हौसियों से युद्ध के लिए सऊदी अरब के अनुरोध पर पांच हजार आतंकवादी यमन रवाना कर दिए हैं। इस तकफीरिय आतंकवादी गुट ने कहा है कि इन लोगों को सऊदी अरब की ओर से औपचारिक अपील पर यमन रवाना किया गया है।
उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब ने गुरुवार की सुबह से यमन के विभिन्न क्षेत्रों में अपने बर्बर हमलों की शुरूआत की है कि जिसके परिणाम स्वरूप दसियों नागरिक शहीद और घायल हो गए हैं। जैशुल इस्लाम से नामित आतंकवादी गुट, एक खतरनाक तकफीरी आतंकवादी समूह है जो सीरिया में सीधे सऊदी अरब के निर्देश पर सीरियाई जनता के खिलाफ बर्बर हमलों में शामिल रहा है।
28 मार्च 2015 - 13:32
समाचार कोड: 679587
जैशुल इस्लाम से नामित तकफीरी आतंकी समूह ने अपने टोईटर पेज पर लिखा है कि इस गिरोह के सरगना ज़हरान गलोश ने यमन में हौसियों से युद्ध के लिए सऊदी अरब के अनुरोध पर पांच हजार आतंकवादी यमन रवाना कर दिए हैं।