27 मार्च 2015 - 19:13
पूर्व सऊदी राजा अब्दुल्लाह के बेटे यमन पर हमले के विरोधी।

सऊदी अरब के पूर्व राजा शाह अब्दुल्लाह के बेटे “मुतअब बिन अब्दुल्लाह" ने यमन में सैन्य हमले का विरोध किया है।

अहलेबैत अ समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार यमन की अलमसा वेबसाइट के अनुसार सऊदी अरब के एक राजकुमार वालिद बिन तलाल के एक करीबी सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता ने शुक्रवार को कहा है कि सऊदी अरब के पूर्व राजा "शाह अब्दुल्लाह" के बेटे, मतअब बिन अब्दुल्लाह ने रक्षा मंत्री मोहम्मद बिन सलमान को, यमन में सउदी अरब की खतरनाक साज़िश को रोकने के लिए आवश्यक कदम प्रक्रिया में लाने की धमकी दी है।
इस रिपोर्ट के अनुसार मतअब बिन अब्दुल्लाह, यमन के खिलाफ युद्ध के विरोधी हैं। इस बीच सऊदी अरब के मौजूदा राजा के बेटे, मुहम्मद बिन सलमान ने भी मतअब बिन अब्दुल्लाह को धमकी दी है और एक दूसरे को धमकियों का यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। इसी संदर्भ में वलीद बिन तलाल ने सऊदी अरब के सत्ताधारी परिवार को संबोधित करके ताकीद की है कि यमन पर हमले के लिए अमेरिका की हरी झंडी, दरअसल एक ऐसा जाल है जो अमेरिका ने सऊदी अरब के लिए बिछाया है और इसी आधार पर उन्होंने सऊदी शाही परिवार के उच्च अधिकारियों से अपील की है कि मुहम्मद बिन सलमान पर रोक लगायें। सऊदी अरब के इस सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता का कहना है कि यमन की सीमा से मिलने वाले दक्षिण सऊदी अरब के प्रांतों के अधिकारी और सऊदी राजकुमार इन क्षेत्रों में मौजूद अपने महलों को छोड़कर जद्दा जा चुके हैं और सीमाओं पर कोई सैनिक या कस्टम यहां तक इमीग्रेशन विभाग का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है।