अहलेबैत अ.ह समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई राष्ट्रपति बश्शार असद ने अमेरिका के सीबीएस टीवी चैनल से अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि वाशिंगटन के साथ बातचीत, एक दूसरे के सम्मान के आधार पर ही हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब तक अमेरिका से इस संबंध में कोई संपर्क नहीं हुआ है लेकिन सीरिया, वार्ता को एक सकारात्मक कार्यवाही समझता है। गौरतलब है कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने हाल ही में यह बयान दिया था
कि बश्शार असद सीरिया में संकट का अंत करने के लिए वार्ता का हिस्सा नहीं हो सकते लेकिन उनकी सरकार के कुछ अधिकारी, वार्ता में शामिल हो सकते हैं जबकि इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद के साथ संभावित बातचीत की बात कर चुके हैं। जॉन केरी ने इस संबंध में अपने एक बयान में खुलकर इस बात को स्वीकार किया था कि आखिरकार हम बातचीत करने पर मजबूर हो जाएंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि हम जिनेवा 1 सम्मेलन के दायरे में बश्शार असद के साथ वार्ता के इच्छुक थे लेकिन राष्ट्रपति बश्शार असद वार्ता के लिए तैयार नहीं हुये। उन्होंने कहा कि बश्शार असद अगर जिनेवा 1 सम्मेलन के निर्णयों का पालन करने के बारे में बातचीत के लिए गंभीर हैं तो हम इस संबंध में कदम उठाये जा सकते हैं।
27 मार्च 2015 - 18:57
समाचार कोड: 679433
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा है कि वह आपसी सम्मान के आधार पर वाशिंगटन के साथ सीधी बातचीत के लिए तैयार हैं।