27 मार्च 2015 - 08:28
सीरिया ने यमन में सऊदी अरब के बर्बर हमलों की निंदा की।

सीरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यमन में सऊदी अरब के बर्बर हवाई हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे खुल्लम खुल्ला युद्ध अपराध बताया है।

अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यमन में सऊदी अरब के हवाई हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे खुल्लम खुल्ला जंगी अपराध बताया है।

सीरिया ने विश्व समुदाय से अपील की है कि वह यमन में सऊदी अरब के क्रूर अपराधों को रोकने के लिए उचित कार्यवाही करें। उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब ने कल सुबह यमन में हवाई हमलों से जंग शुरू कर दी है जिसकी वजह से क्षेत्र में अस्थिरता पैदा हो गई है।

ग़ौरतलब है कि सऊदी अरब अब तक आतंकवादियों द्वारा दूसरे देशों में अस्थिरता और अशांति फैलाता था परन्तु इस बार उसने यमन पर खुल्लम खुल्ला हमला किया है।