अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इराकी विदेश मंत्री इब्राहीम जाफ़री ने यमन में सऊदी अरब के हमलों की निंदा करते हुए इसे क्रूर कार्यवाही बताया है। इराकी विदेश मंत्री ने कहा कि सऊदी अरब की यह कार्यवाही अंतर-राष्ट्रीय नियमों का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन और दूसरे अरब देशों में हस्तक्षेप है। इब्राहीम जाफ़री ने कहा कि सऊदी अरब को यमन में सैन्य कार्रवाई तुरंत रोक देनी चाहिए अन्यथा इसके गंभीर परिणाम होंगे।
27 मार्च 2015 - 08:21
समाचार कोड: 679284
इराकी विदेश मंत्री इब्राहीम जाफ़री ने यमन में सऊदी अरब के हमले की निंदा करते हुए इसे क्रूर अपराध बताया है।