27 मार्च 2015 - 08:18
यमन सेना का सऊदी अरब में पहला मिसाइल हमला।

यमन की सेना ने सऊदी अरब से यमन की राजधानी सनआ पर हवाई हमले के जवाब में सऊदी अरब में पहला मिसाइल हमला किया है यमन ने सऊदी अरब को मुंह तोड़ जवाब देने की घोषणा की है।

अहलेबैत अ समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार यमन की सेना ने सऊदी अरब से यमन की राजधानी सनआ पर हवाई हमले के जवाब में सऊदी अरब में पहला मिसाइल हमला किया है यमन ने सऊदी अरब को मुंह तोड़ जवाब देने की घोषणा की है।

यमन के इस्लामी आंदोलन अंसारुल्लाह के राजनीतिक विभाग के प्रमुख ने घोषणा की है कि यमन के सुरक्षाबलों ने सऊदी अरब की ओर पहला मिसाइल सादह से फायर किया है।

सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब ने यमन के भगौड़े और अपने पिट्ठू राष्ट्रपति को बचाने के लिए यमन में खूनी लड़ाई शुरू की है जो सऊदी अरब और उसके सहयोगियों को महंगी पड़ेगी।