27 मार्च 2015 - 08:14
इस्राईल पचास साल से फ़िलिस्तीन पर जारी कब्जा खत्म करे। अमेरिका

व्हाइट हाउस की ओर से इस्राईली प्रधानमंत्री बिनयामेन नियतेन याहू से कहा गया है कि वह फिलिस्तीनी क्षेत्रों पर कब्जा समाप्त करते हुए स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य के गठन के लिए तत्काल और प्रभावी क़दम उठाये।

अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने पहली बार आधिकारिक तौर पर इस्राईल से फिलिस्तीन के अधिकृत अरब क्षेत्रों पर अवैध कब्जा हटाने की मांग की है।

व्हाइट हाउस की ओर से इस्राईली प्रधानमंत्री बिनयामेन नियतेन याहू से कहा गया है कि वह फिलिस्तीनी क्षेत्रों पर कब्जा समाप्त करते हुए स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य के गठन के लिए तत्काल और प्रभावी क़दम उठाये।

अमेरिकी मीडिया के अनुसार वाइट हाउस की ओर से इस्राईली प्रधानमंत्री की ओर से फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना के विरोध में दिए गए बयानों की एक बार फिर निंदा की गई है।

व्हाइट हाउस के महासचिव डेनेस माकीडोनो ने अमेरिकी यहूदियों के समूह जेस्ट्रीट को सम्बोधित करते हुए नियतेन याहू के हालिया विवादास्पद बयान की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमारे लिए इस तरह के बयानों से निपटना आसान नहीं है। इस तरह के बयान कभी नहीं दिए जाने चाहिए,जिस तरह का विवादास्पद बयान नियतेन याहू के ओर से सामने आया है,

जिसमें उन्होंने फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना का विरोध किया था। इस तरह की बयानबाजी शांति की राह में एक बड़ी बाधा बन सकती है, विशेषकर सीधी वार्ता की बहाली के प्रयासों के बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इस्राईल पचास साल से फिलिस्तीन पर कब्जा खत्म करे और फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना के लिए गंभीर कदम उठाये।

माकीडोनो का कहना था कि इस्राईल में कनीसेट के चुनाव से एक दिन पहले नियतेन याहू का बयान चिंतित करने वाला था,जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर मेरी सरकार बनी तो फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना नहीं होने दूंगा। देश का प्रधानमंत्री होने के नाते उन्हें इस तरह का बयान देने की क्या जरूरत थी?इस बयान से हम सब चिंता में ग्रस्त हो गए हैं।