27 मार्च 2015 - 08:11
अंसारूल्लाह आंदोलन के पास अमेरिकी जासूसी के सबूत।

दो अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि यमन में अमेरिकी जासूसी गतिविधियों के दस्तावेज़ अंसारूल्लाह के हाथ लग गये हैं।

अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबना के रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अखबार लॉस एंजिल्स टाइम्स ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि यमन के पूर्व राष्ट्रपति के वफादार तत्वों के प्रयासों के बावजूद यमन में अमेरिकी जासूसी गतिविधियों के दस्तावेज़ अंसारूल्लाह के हाथ लग गये हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार यमन में अमेरिका के गुप्त एजेंटों के नाम और यमन में अमेरिका की गतिविधियों के विवरण पर आधारित दस्तावेज यमन के अधिकारियों के हाथों से निकल गये हैं और अंसारूल्लाह उन्हें हासिल कर लिया है।

यमन में अंसारूल्लाह की प्रगति से अमेरिका के जासूसी नेटवर्क को गंभीर नुकसान पहुंचा है। दो अमेरिकी अधिकारियों ने अपना नाम जाहिर न किए जाने की शर्त पर कहा कि अंसारूल्लाह ने सनआ में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी पर कंट्रोल प्राप्त करने के बाद गुप्त दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया जिसके बाद अमेरिकी खुफिया एजेंटों के नामों की सूची भी इस संगठन को मिल गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व राष्ट्रपति के एजेंटों ने राष्ट्रीय सुरक्षा की इमारत छोड़ने से पहले कुछ दस्तावेजों को आग लगा दी थी लेकिन अंसारूल्लाह के जवानों के पहुंचने से पहले वह सभी दस्तावेजों को नहीं जला सके थे।