अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबनाः यमन की राजधानी सनआ में हज़ारों लोगों ने सशस्त्र प्रदर्शन करके सऊदी अरब के हमलों का मुक़ाबला करने के लिए अपनी तैयारी की घोषणा की है।
सनआ से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट की मुताबिक़, पहली बार सनआ में प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में हथियार उठा रखे थे और वह सऊदी अरब के हमले की कड़ी निंदा कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अगर आम लोगों पर हमले बंद नहीं हुए तो हम इस अतिक्रमणकारी देश को सबक़ सिखा देंगे।
यमन की आम जनता ने देश के धर्मगुरूओं द्वारा अपने राष्ट्र की रक्षा के लिए हथियार उठाने और अतिक्रमणकारियों का मुक़ाबला करने पर आधारित फ़तवा देने के बाद सशस्त्र प्रदर्शन किए हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार, कई सशस्त्र प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन के बाद सऊदी अरब की सीमा का रुख़ किया।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार की सुबह सऊदी अरब ने स्पष्ट रूप से अपने पड़ोसी देश में सैन्य हस्तक्षेप करते हुए वायु हमलों में दर्जनों आम नागरिकों को हताहत और घायल कर दिया।
हताहतों और घायलों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। यमन पर वायु आक्रमणों में 10 देश, सऊदी अरब का समर्थन कर रहे हैं और अमरीका ने भी अपने खुले समर्थन का एलान किया है।
26 मार्च 2015 - 19:19
समाचार कोड: 679220
यमन की राजधानी सनआ में हज़ारों लोगों ने सशस्त्र प्रदर्शन करके सऊदी अरब के हमलों का मुक़ाबला करने के लिए अपनी तैयारी की घोषणा की है।