26 मार्च 2015 - 19:14
धमाकों से हिल उठा तिकरित, कई हताहत व घायल।

इराक़ के शहर तिकरित के पूर्व में कई बम धमाकों में सात लोग मारे गए और घायल हुये हैं।

अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार सलाहुद्दीन प्रांत में एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया है कि तिकरित के पूर्व में कई बम धमाकों में पांच बच्चे मारे और दो लोग घायल हो गए हैं। दूसरी ओर इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि सलाहुद्दीन और अल-अंबार प्रांत में वहाबी आतंकवादी गुट आईएसआईएल और सुरक्षा बलों के बीच झड़पों में 23 लोग घायल हो गए हैं।
गौरतलब है कि इराकी सेना और स्वयंसेवक बलों ने तिकरित को आईएसआईएल के कब्जे से मुक्त कराने के लिए 2 मार्च से अभियान शुरू किया था और इस समय तिकरित पूरी तरह से इराकी सुरक्षा बलों की घेराबंदी में है।