अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया ऑनलाइन ने ख़बर दी है कि सीरिया के राष्ट्रीय सुलह व शांति मामलों के मंत्री अली हैदर ने कहा कि पश्चिमी देश जान लें कि कुछ पक्ष जो खुद को सीरियाई सरकार का विरोधी बताते हैं, सीरिया में अमेरिका के चम्चे माने जाते हैं और वह सीरियाई जनता के प्रतिनिधि नहीं हैं। अली हैदर ने कहा कि सीरिया और क्षेत्र के हालात से सबसे ज्यादा फायदा अमेरिका उठा रहा है और वह अपने आर्थिक हितों के चक्कर में है।
उन्होंने कहा कि यूरोप को आतंकवाद के खिलाफ जंग में सीरिया का समर्थन करना चाहिए क्योंकि सीरिया की सरकार और उसके कुछ समर्थक देश सीरिया को संकट से निकालने की कोशिश कर रहे हैं और दूसरी ओर अमेरिका क्षेत्र में तबाही और बर्बादी की साजिश रच रहा है। सीरिया के राष्ट्रीय सुलह व शांति मामलों के मंत्री ने कहा कि दमिश्क की नीति आतंकवाद के खिलाफ़ जंग और राष्ट्रीय सुलह व शांति की पॉलीसी को जारी रखने पर आधारित है लेकिन सीरिया में आतंकवादी हमलों ने राष्ट्रीय सुलह व शांति में रूकावट पैदा की है। उन्होंने इसी तरह सीरियाई सरकार और विरोधियों के बीच मास्को 2 बैठक के आयोजन की तैयारियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस उद्देश्य के लिए उचित माहौल बनना चाहिए ताकि सीरिया के विभिन्न पक्षों के बीच बातचीत अंजाम
26 मार्च 2015 - 19:03
समाचार कोड: 679211
सीरिया के राष्ट्रीय सुलह व शांति विभाग के मंत्री ने सीरिया की बर्बादी को अमेरिका का मुख्य उद्देश्य बताया।