अबनाः यमन की सेना ने सऊदी अरब के दो युद्धक विमानों को मार गिराया है। लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि अंसारुल्लाह जनांदोलन की राजनैतिक परिषद के सदस्य तौफ़ीक़ हिमयरी ने बताया है कि यमन की सेना के विमानभेदी विभाग ने सनआ की वायु सीमा में अतिक्रमण करने वाले सऊदी अरब की सेना के दो युद्धक विमानों को मार गिराया है। इस बीच अंसारुल्लाह जनांदोलन के एक वरिष्ठ अधिकारी मुहम्मद बख़ीती ने यमन पर सऊदी अरब के सैन्य अतिक्रमण की प्रतिक्रिया में कहा है कि यमनी राष्ट्र अतिक्रमण का डट कर मुक़ाबला करेगा। उन्होंने कहा कि यह यमन की जनता के विरुद्ध एक अत्याचारपूर्ण युद्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि यमन के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही पूरे क्षेत्र को एक व्यापक युद्ध की ओर ले जाएगी। ग़ौरतलब है सऊदी अरब ने आज सुबह यमन के भगौड़े राष्ट्रपति के समर्थन में सैन्य कार्यवाही करते हुये कई शहरों को निशाना बनाया। संयुक्त राष्ट्र संघ में सऊदी अरब के प्रतिनिधि आदिलुल जुबैर ने कहा है कि यह हमले यमन के कई शहरों में किये गये हैं। उसने दावा किया है कि सऊदी अरब ने पूर्व राष्ट्रपति के समर्थन में यह सैन्य कार्यवाही की है। उसने कहा है कि अमेरिका इस हमले में सीधे तौर पर शामिल नहीं हैं लेकिन 10 अन्य देश इन हमलों में सऊदी अरब का साथ दे रहे हैं। मिस्र ने भी ऐलान किया है कि वह यमन पर किये गये हमलों का राजनीतिज्ञ और सैन्य समर्थन करेगा।
26 मार्च 2015 - 18:58
समाचार कोड: 679209
यमन की सेना ने सऊदी अरब के दो युद्धक विमानों को मार गिराया है। लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि अंसारुल्लाह जनांदोलन की राजनैतिक परिषद के सदस्य तौफ़ीक़ हिमयरी ने बताया है कि यमन की सेना के विमानभेदी विभाग ने सनआ की वायु सीमा में अतिक्रमण करने वाले सऊदी अरब की सेना के दो युद्धक विमानों को मार गिराया है