अबनाः सऊदी अरब ने आज सुबह यमन के भगौड़े राष्ट्रपति के समर्थन में सैन्य कार्यवाही करते हुये कई शहरों को निशाना बनाया। संयुक्त राष्ट्र संघ में सऊदी अरब के प्रतिनिधि आदिलुल जुबैर ने कहा है कि यह हमले यमन के कई शहरों में किये गये हैं। उसने दावा किया है कि सऊदी अरब ने पूर्व राष्ट्रपति के समर्थन में यह सैन्य कार्यवाही की है। उसने कहा है कि अमेरिका इस हमले में सीधे तौर पर शामिल नहीं हैं लेकिन 10 अन्य देश इन हमलों में सऊदी अरब का साथ दे रहे हैं। मिस्र ने भी ऐलान किया है कि वह यमन पर किये गये हमलों का राजनीतिज्ञ और सैन्य समर्थन करेगा।
26 मार्च 2015 - 18:55
समाचार कोड: 679208
सऊदी अरब ने आज सुबह यमन के भगौड़े राष्ट्रपति के समर्थन में सैन्य कार्यवाही करते हुये कई शहरों को निशाना बनाया।