21 मार्च 2015 - 19:09
 तिकरित में आतंकवादियों का आपस में संपर्क टूटा।

सलाहुद्दीन प्रांत के एक जानकार ने कहा है कि तिकरित के भीतर मौजूद आईएस आतंकवादियों का संपर्क तिकरित के बाहर मौजूद आतंकवादियों से डिस्कनेक्ट हो गया है और उनके वायरलेस काम नहीं कर रहे हैं।

अबनाः सोमरिया समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार सलाहुद्दीन प्रांत के एक जानकार ने कहा है कि तिकरित के भीतर मौजूद आईएस आतंकवादियों का संपर्क तिकरित के बाहर मौजूद आतंकवादियों से डिस्कनेक्ट हो गया है और उनके वायरलेस काम नहीं कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार आईएसआईएल आतंकवादियों का अन्य क्षेत्रों में मौजूद अपने साथियों से संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। आईएसआईएल के साथ जो कुछ औरतें लड़ाई कर रही हैं उनकी संख्या पांच से अधिक नहीं है और उनमें आईएसआईएल के एक सरगना की पत्नी भी शामिल है, जो इससे पहले बादोश जेल में बंद थी और फिर आईएसआईएल के हमले के बाद फरार कर गई थी। यह आतंकवादी महिला तिकरित में लोगों की हत्या में शामिल रही है। रिपोर्ट के अनुसार इस समय यह औरतें तिकरित की घेराबंदी में आ चुकी हैं और अब उनके भागने की कोई संभावना नहीं है।