21 मार्च 2015 - 16:20
एक अमेरिकी विशेषज्ञ ने सऊदी अरब को यमन में अशांति का ज़िम्मेदार ठहराया।

अमेरिकी विश्लेषक और वाशिंगटन के फार्स की खाड़ी के मामलों के निदेशक अली अली अहमद ने प्रेस टीवी के साथ एक इंटरव्यू में कहा है कि यमन में अशांति फैलाने का जिम्मेदार सऊदी अरब है।

विलायत पोर्टलः रिपोर्ट के अनुसार एक अमेरिकी विश्लेषक और वाशिंगटन के फार्स की खाड़ी के मामलों के निदेशक अली अली अहमद ने प्रेस टीवी के साथ एक इंटरव्यू में कहा है कि यमन में अशांति फैलाने का जिम्मेदार सऊदी अरब है।

उन्होंने कहा कि यमन में अशांति फैलाने के लिए कई पड़ोसी देश जिम्मेदार हैं लेकिन सऊदी अरब उनमें से सबसे ऊपर है।

उन्होंने कहा कि सऊदी अरब अशांत देशों में सांप्रदायिक दंगों को हवा देकर लीबिया के परिदृश्य को दोहराने की कोशिश कर रहा है।

इसी बीच अली प्रमुख लेखक और विशेषज्ञ मुज़फ्फरी ने यमन में मौजूदा संकट को वार्ता के माध्यम से हल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया है कि वह यमन के सभी दलों को समस्या के स्थायी समाधान के लिए आगे आने की दावत दें।

उन्होंने कहा कि अगर ऐसा न किया गया तो यमन में भी लीबिया जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। गौरतलब है कि यमन के क्रांतिकारी जिन्होंने राजधानी की सत्ता संभाली है आज भी भगौड़े राष्ट्रपति के समर्थकों और अलक़ायदा से जूझ रहा है।