अबनाः प्रेस टीवी ने इराकी रक्षा मंत्रालय के हवाले से खबर दी है कि आईएसआईएल के यह तीनों खतरनाक कमांडर अल-अंबार प्रांत के फलोजा शहर में इराक़ी वायुसेना के हमले में मारे गए हैं इराकी रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में और अधिक जानकारी नहीं दी है। दूसरी ओर इराकी वायुसेना ने फलोजा के उत्तर में स्थित सक़लूया क्षेत्र में भी हमला करके आतंकवादियों के एक मिसाइल डिपो को नष्ट कर दिया जिसमें एक सौ चालीस मिसाइल रखे हुए थे।
गौरतलब है कि इराक़ में शिया व सुन्नी जनजातियों और कुर्द पीश्मरगा मलेशिया ने सेना के साथ मिलकर देश के उत्तरी और पश्चिमी प्रांतों के बहुत से इलाकों को आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त करा लिया है। इराकी सेना ने स्ट्राटेजिक महत्वपूर्ण शहर तिकरित के भी अधिकांश क्षेत्रों को आईएसआईएल के कब्जे से मुक्त करा लिया है। जबकि शहर के केंद्र में पूरी तरह प्रवेश करने की तैयारी हो रही है।
21 मार्च 2015 - 13:56
समाचार कोड: 678195
प्रेस टीवी ने इराकी रक्षा मंत्रालय के हवाले से खबर दी है कि आईएसआईएल के यह तीनों खतरनाक कमांडर अल-अंबार प्रांत के फलोजा शहर में इराक़ी वायुसेना के हमले में मारे गए हैं इराकी रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में और अधिक जानकारी नहीं दी है