अश्शर्क़ुल अवसत वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार यमन की राजधानी सनआ में आज शुक्रवार को शियों की दो मस्जिदों “अलबद्र” और “अलहशहूश” में तीन आत्मघाती हमलों के परिणाम स्वरूप 77 लोग शहीद हुए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार पहला आत्मघाती हमला दक्षिणीय सनआ में स्थित मस्जिद अलबद्र में किया गया जिसे अंसारुल्लाह आंदोलन की एक छावनी माना जाता है जबकि दूसरा हमला इसी मस्जिद के दरवाजे पर उस समय किया गया जब नमाज़ी मस्जिद से बाहर निकल रहे थे।
इन हमलों में यमन के इस्लामी आंदोलन अंसारुल्लाह के दो महत्वपूर्ण सदस्य ताहा अलमुतवक्किल और खालिद अलमदनी भी शहीद हो गए हैं।
सूचना के अनुसार तीसरा आत्मघाती हमला सनआ के उत्तर में स्थित अलहशहूश में किया गया।
अलबद्र मस्जिद में आत्मघाती हमला उस समय किया गया जब जुमे की नमाज का खडुत्बा जारी था इस हमले में दसियों नमाज़ियों के अलावा इस मस्जिद के इमामे जुमा शेख मुर्तज़ा ज़ैद अलमहतूरी भी शहीद हो गये जबकि शहीद होने वालों में यमन की जनांदोलन के महत्वपूर्ण सदस्य और इस देश के धार्मिक लीडर भी शहीद हुए हैं।
यमन के सरकारी टीवी चैनल सबा ने विवरण देते हुए कहा कि सनआ की मस्जिदों में हुए हमले, चार आत्मघातियों के माध्यम से अंजाम पाए और उन्होंने नमाज़ियों को निशाना बनाया।
यमन के समाचार सूत्रों ने इन हमलों में शहीद होने वालों की संख्या 77 जबकि घायलों की संख्या 210 बताई है।
अश्शर्क़ुल अवसत की रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादी टोले आईएसआईएल ने टि्वटर पर एक बयान जारी करके सनआ की मस्जिदों में किये गये आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है।
21 मार्च 2015 - 08:50
समाचार कोड: 678129
अवसत वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार यमन की राजधानी सनआ में आज शुक्रवार को शियों की दो मस्जिदों “अलबद्र” और “अलहशहूश” में तीन आत्मघाती हमलों के परिणाम स्वरूप 77 लोग शहीद हुए हैं।