17 मार्च 2015 - 17:15
 तिकरित, बमों को निष्क्रिय करने के लिए टीमों का गठन।

इराक़ी स्वयंसेवक बलों के मीडिया केंद्र ने एक बयान में कहा है कि कुख्यात आतंकवादी गिरोह आईएसआईएल, तिकरित के सभी घरों को ध्वस्त करने का इरादा रखता था

अबनाः इराक़ी स्वयंसेवक बलों के मीडिया केंद्र ने एक बयान में कहा है कि कुख्यात आतंकवादी गिरोह आईएसआईएल, तिकरित के सभी घरों को ध्वस्त करने का इरादा रखता था। इस बयान में इस बात पर जोर दिया गया है कि आईएसआईएल ने सलाहुद्दीन प्रांत में करारी हार का मज़ा चखने के बाद राज्य के मुख्य शहर तिकरित के सभी घरों में बम और विस्फोटक स्थापित कर दिये है। बयान में कहा गया है कि इराकी सुरक्षा बलों और स्वयंसेवक बलों ने बम निष्क्रिय करने वाले विशेषज्ञों पर आधारित अपने विशेष दस्ते तिकरित भेज दिए हैं।
और इस समय वह तिकरित के आजाद करा लिये गए क्षेत्रों में विस्फोटक और बमों को निष्क्रिय करने में व्यस्त हैं। आईएसआईएल ने इससे पहले सलेमाबेक, जलूला और जरफ़ुस्सख़र सहित अपने अधीन कई शहरों में बुहत से घरों को वहां से भागते समय बम धमाकों से नष्ट कर दिया है। इन रिपोर्टों के अनुसार तिकरित को आईएसआईएल तत्वों से पूरी तरह मुक्त करने के लिए जंग जारी है और आईएसआईएल के कई आतंकवादी इस शहर के भीतर और  आसपास के क्षेत्रों में मारे गए हैं।