अबनाः ईरान की एटमी एनर्जी एजेंसी के अध्यक्ष और अमेरिका के ऊर्जामंत्री और ईरान और अमेरिका के उप विदेशमंत्री और विशेषज्ञों के बीच बातचीत स्विट्जरलैंड के शहर लोज़ान में समाप्त हो गई है। यह बातचीत साढ़े तीन घंटे तक जारी रही। रिपोर्ट के अनुसार ईरान के एटमी एनर्जी एजेंसी के प्रमुख अली अकबर सालेही और अमेरिका के ऊर्जामंत्री अर्नेस्ट मूनीज़ के बीच वार्ता स्विट्जरलैंड के शहर लोज़ान में साढ़े तीन घंटे तक जारी रहने के बाद समाप्त हो गई। इस वार्ता में उन्होंने ईरान के एटमी मामले के तकनीकी मुद्दों की समीक्षा की। वार्ता की शुरूआत में ईरान के उप विदेश मंत्री सैयद अब्बास इराक़ची और मजीद तख़्त रवानची, अमेरिका के उप विदेश मंत्री वेंडी शरमेन और दोनों देशों के विशेषज्ञ भी मौजूद थे। इसके बाद अली अकबर सालेही और अर्नेस्ट मूनीज़ ने अलग से बातचीत की जबकि ईरान और अमेरिका के उप विदेश मंत्री के बीच अलग बातचीत हुई। अली अकबर सालेही और मूनीज़ अर्नेस्ट ने तीसरी बार एटमी बातचीत में भाग लिया है। अल-ऑम टीवी चैनल ने भी ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ के हवाले से कहा है कि बातचीत सभी वार्ता पक्षों के वादों और आंशिक मुद्दों के बारे में होंगी। उन्होंने कहा कि तकनीकी मुद्दों में कुछ प्रगति हुई है लेकिन कुछ मामलों के लिए और बातचीत और समीक्षा की ज़रूरत है।
17 मार्च 2015 - 17:04
समाचार कोड: 677470
ईरान की एटमी एनर्जी एजेंसी के अध्यक्ष और अमेरिका के ऊर्जामंत्री और ईरान और अमेरिका के उप विदेशमंत्री और विशेषज्ञों के बीच बातचीत स्विट्जरलैंड के शहर लोज़ान में समाप्त हो गई है। यह बातचीत साढ़े तीन घंटे तक जारी रही।