अबनाः फ़िलिस्तीन और क़ुद्दस शरीफ के मुफ्ती-ए-आजम और मस्जिदुल अक़सा के वक्ता शेख मोहम्मद अहमद हुसैन ने लंदन से प्रकाशित होने वाले अखबार अल-शरक़ुल अवसत से बातचीत में कहा कि जो लोग धार्मिक कानून लागू करने के बहाने जंग करते हैं वह धर्म के प्रति बिल्कुल अंजान हैं और उन्हें धर्म के बारे में कुछ भी पता नहीं है। फिलिस्तीन के इस मुफ्ती ने कहा कि जिस तरह की कार्यवाहिया आईएस के आतंकवादी अंजाम दे रहे हैं वह ख़ारजियों की याद दिलाते हैं शेख हुसैन ने कहा कि तकफीरी आतंकवादी समूहों को केवल विध्वंसक कार्यवाहियां करने, रोब व दहशत फैलाने और मोमिनों का नरसंहार करने का प्रशिक्षण दिया गया है। शेख हुसैन ने कहा कि मतभेद सुलझाने के लिए मुसलमानों को एक दूसरे और गैर मुस्लिम राष्ट्रों के साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिए और इंसानों के बराबर होने के सिद्धांत पर अमल करना चाहए।
17 मार्च 2015 - 16:58
समाचार कोड: 677467
फ़िलिस्तीन और क़ुद्दस शरीफ के मुफ्ती-ए-आजम और मस्जिदुल अक़सा के वक्ता शेख मोहम्मद अहमद हुसैन ने लंदन से प्रकाशित होने वाले अखबार अल-शरक़ुल अवसत से बातचीत में कहा कि जो लोग धार्मिक कानून लागू करने के बहाने जंग करते हैं वह धर्म के प्रति बिल्कुल अंजान हैं