15 मार्च 2015 - 20:19
ईरान की सैन्य शक्ति से इस्राईल चिंतित।

अधिकृत फिलिस्तीन में समय से पहले होने वाले चुनावों से सम्बंधित व्यापक प्रचार के बावजूद तेल अवीव की संसद में ईरान की सैन्य शक्ति विशेष रूप से सोमार मिसाइल, ज़ायोनियों के लिये चर्चा का विषय बना हुआ है।

अधिकृत फिलिस्तीन में समय से पहले होने वाले चुनावों से सम्बंधित व्यापक प्रचार के बावजूद तेल अवीव की संसद में ईरान की सैन्य शक्ति विशेष रूप से सोमार मिसाइल, ज़ायोनियों के लिये चर्चा का विषय बना हुआ है। अल-आलम समाचार चैनल की रिपोर्ट के अनुसार इस सम्बंध में अधिकृत फिलिस्तीन के एक टीवी चैनल से बातचीत में सैन्य मामलों के पर्यवेक्षक अलोन बिन डेविड ने कहा है कि ईरान ने दो हजार पांच सौ किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाले अपने क्रूज मिसाइल का विमोचन किया है। अलोन बिन डेविड ने ईरान की बढ़ती रक्षा शक्ति और ऊर्जा पर ज़ायोनी सरकार की गहरी चिंता को बयान करते हुए कहा है कि यूरोपीय देश, ईरान के मीज़ाईलों की चपेट में हैं। बिन डेविड ने दावा किया कि दक्षिण पूर्व यूरोप यहां तक कि मास्को भी ईरान के इस मिसाईल की रेंज से बाहर नहीं है और इस्राईल की नजर में यह एक गंभीर समस्या है जिसके लिए इस्राईल को इस प्रकार के मीज़ाईलों से निपटने के लिए खुद को तैयार करना होगा।