4 फ़रवरी 2015 - 14:04
दाइश, अमेरिका के ही निशाने पर काम कर रहा है।

ईरान की थल सेना के कमान्डर ने कहा है कि इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल अमरीका की ओर से लड़ रहा है।

अबनाः ईरान की थल सेना के कमान्डर ने कहा है कि इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल अमरीका की ओर से लड़ रहा है।
ईरान की थल सेना के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, ब्रिगेडियर जनरल अहमद रज़ा पूरदस्तान ने तेहरान में पाकिस्तानी सेना के अटैची ब्रिगेडियर रज़ा अली ख़ान से मुलाक़ात में कहा कि तकफ़ीरी गुट आईएसआईएल नामक संयुक्त दुश्मन के पीछे विश्व साम्राज्य का हाथ है।
इस अवसर पर पाकिस्तान के सैन्य अटैची ने कहा कि पिछले दशक के दौरान पाकिस्तान को जितना आतंकवाद का सामना रहा विश्व के किसी भी देश को नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आईएसआईएल के दमन के लिए विशेष कार्यवाही की गयी है।
इस रिपोर्ट के अनुसार ईरान की थलसेना के कमान्डर और पाकिस्तान के सैन्य अटैची के बीच दोनों देशों के कैडिट कॉलेजों में छात्रों के बीच अनुभवों के आदान-प्रदान तथा संयुक्त अभ्यास के बारे में विचार विमर्श किया।