20 दिसंबर 2014 - 20:27
 सऊदी अरब में इमाम हुसैन अ. के चेहलुम पर शियों का ऐतिहासिक जुलूस।

सऊदी अरब में इस साल शियों ने इमाम हुसैन अ. के चेहलुम के अवसर पर एक ऐतिहासिक जुलूस निकाला है।

सऊदी अरब में इस साल शियों ने इमाम हुसैन अ. के चेहलुम के अवसर पर एक ऐतिहासिक जुलूस निकाला है।
रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के पूर्वी शहर क़तीफ़ और अल-अवामिया में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम के अवसर पर हजारों शियों ने सड़कों पर निकलकर जुलूस निकाला। रिपोर्ट के अनुसार इस साल सऊदी अरब के शियों ने सैयदिश् शोहदा अ.ह के चेहलुम के हिसाब से निकाले गए जुलूस में रिकॉर्ड तोड़ लोगों ने हिस्सा लिया है।
मीडिया ने बताया है कि आशूर के दिन होने वाले अल-एहसा की घटना की वजह से इस साल चेहलुम के जुलूस में भाग लेने वालों की संख्या पिछले सालों से कहीं ज़्यादा थी।
ग़ौरतलब है कि इस साल आशूर को आले सऊद के मजदूरों ने अल-एहसा के क्षेत्र अलदालवह में अलमुस्तफ़ा इमामबाड़े में हो रही मजलिस पर हमला कर 8 अज़ादारों को शहीद और 30 को घायल कर दिया था।