ऑस्ट्रेलिया के एक घर में 8 बच्चों की लाशें बरामद हुई हैं जिन्हें चाकू से वार करके मारा गया है। ऑस्ट्रेलिया के कीरेंस शहर में यह घटना घटी है जहां एक ही घर से 8 बच्चों की लाशें बरामद हुई हैं जिनकी उम्र 18 महीने से 15 साल तक की है। इस घटना में एक 34 वर्षीय महिला भी घायल हालत में पाई गई है, जिनसे स्थानीय पुलिस पूछताछ कर रही है। सूचना के अनुसार इन बच्चों को तेज धार वाले हथियार के वार से मारा गया। पुलिस ने तुरंत इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी देने से इंकार किया है। पुलिस ने चाकू के हमले की पुष्टि नहीं की है लेकिन कीरेंस की ख़ुफ़िया एजेंसियों ने घटना की जांच शुरू कर दी हैं। इंटिलीजेंस अधिकारी स्पेक्टर बॉर्न इसनिकर का कहना है कि यह बहुत ही दुखद घटना है लेकिन जनता को परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं है।
20 दिसंबर 2014 - 20:14
समाचार कोड: 659655
ऑस्ट्रेलिया के एक घर में 8 बच्चों की लाशें बरामद हुई हैं जिन्हें चाकू से वार करके मारा गया है।