20 दिसंबर 2014 - 20:06
 ईरान के विरूद्ध दुश्मनों की सभी षड़यंत्र नाकाम होंगे।

इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई के कार्यालय के प्रमुख ने कहा है कि ईरान के विरूद्ध दुश्मनों की कोई भी साजिश सफल नहीं होगी।

इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई के कार्यालय के प्रमुख ने कहा है कि ईरान के विरूद्ध दुश्मनों की कोई भी साजिश सफल नहीं होगी।
रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर के कार्यालय के प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन मोहम्मद मोहम्मदी गुलपाएगानी ने ईरान के क़ज़वीन शहर में एक सम्मेलन से अपने संबोधन में क्षेत्र में ईरान की सशस्त्र सेना की शक्ति को बयान करते हुए कहा कि ईरान क्षेत्र की सबसे बड़ी शक्ति है और पिछले पैंतीस वर्षों के दौरान ईरान के विरूद्ध दुश्मन की सारी साज़िशें नाकाम साबित हुई हैं।
उन्होंने ईरान में नेतृत्व और जनता के बीच अटूट बंधन को ईरान के इस्लामी सिस्टम की प्रमुख ताक़त बताते हुए कहा कि इस प्रकार के बंधन का उदाहरण दुनिया में कहीं नहीं मिलता है। उन्होंने क्षेत्र में आईएसआईएस आतंकवादी गिरोह के गठन की ओर इशारा करते हुए कहा कि दुश्मन, अपने इस प्रकार के कदम से इस्लाम का चेहरा बिगाड़ कर पेश करने की कोशिश कर रहा है।
उन्होंने कहा कि ईरान में अगर इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर की दूरदर्शिता और सशस्त्र बलों की इतनी मजबूत ताक़त न होती तो शायद ईरान की स्थिति भी पड़ोसी देशों की स्थिति बेहतर न होती।