इंडोनेशिया के प्रमुख अखबार “जकार्ता पोस्ट” को आईएसआईएस पर एक कार्टून की सूरत में आलोचना करने पर धर्म के अपमान के आरोपों का सामना करना पड़ा है और अख़बार के एडीटर के खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दैनिक पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया के प्रमुख अख़बार “जकार्ता पोस्ट” आईएसआईएस पर एक कार्टून बनाकर उसकी आलोचना करने पर धर्म के अपमान के आरोपों का सामना करना पड़ा है और अख़बार के एडीटर के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अख़बार का कहना है कि चरमपंथ के साथ धर्म का नाम जोड़ने की प्रक्रिया की आलोचना करने के लिए आईएसआईएस के झंडे को एक कार्टून के रूप में छापा गया था और इसका उद्देश्य धर्म का अपमान नहीं बल्कि धर्म के नाम के दुरुपयोग की ओर ध्यान दिलाना था। अख़बार के कार्टून में आईएसआईएस के झंडे के बीच वाले हिस्से पर खोपड़ी और हड्डियों का निशान बनाया गया था। झंडे पर मौजूद कल्मे को कुछ हलकों से धर्म का अपमान बताकर अख़बार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। अख़बार के एडीटर इन चीफ़ मीदिया तामा सूरियो डिंनगरत के खिलाफ़ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोप साबित होने पर उन्हें पांच साल कैद की सजा हो सकती है।
20 दिसंबर 2014 - 20:01
समाचार कोड: 659646
इंडोनेशिया के प्रमुख अखबार “जकार्ता पोस्ट” को आईएसआईएस पर एक कार्टून की सूरत में आलोचना करने पर धर्म के अपमान के आरोपों का सामना करना पड़ा है