इराक़ के एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा है कि आईएसआईएस सऊदी अरब की गाड़ियां उपयोग कर रहा है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के एक सुरक्षा अधिकारी एमाद ज़ुबैरी ने कहा है तकफ़ीरी समूह से मुकाबले के बाद जो गाड़ियां जब्त की गई उन पर सऊदी अरब के नंबर दर्ज हैं।
उन्होंने कहा कि इराक़ की सेना ने हाल ही में इराक के प्रांत सलाहुद्दीन के सामर्रा शहर में आईएसआईएस के भागने के बाद दो गाड़ियां जब्त की हैं इन दोनों वाहनों पर सऊदी अरब का नंबर लिखा हुआ था।
उन्होंने कहा कि आईएसआईएस के बहुत से आतंकवादी सलाहुद्दीन प्रांत के अल-मोतसम शहर में मारे गए हैं और कई बमों को नाकाम कर दिया गया है जबकि आईएसआईएस के विरूद्ध इराक़ी सेना का देश के विभिन्न क्षेत्रों में ऑप्रेशन जारी है।
उन्होंने कहा कि तकफीरी गिरोह आईएसआईएस जनता के सुकून व आराम को खराब करने और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित करने के लिए मदरसों और अस्पतालों को ध्वस्त कर रहे हैं और जनता के घरों में बम रख रहे हैं ताकि इराक़ी सेना को तलाशी के दौरान मारा जा सके।
19 दिसंबर 2014 - 19:15
समाचार कोड: 659404