सऊदी अरब के नगर पालिका मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि सऊदी अरब में राजनीतिक गिरफ्तारियां चरम पर पहुँच चुकी हैं जिसकी वजह से पिछले 3 महीनों में नई जेलों का गठन प्रक्रिया में ला जा रहा है जो 9500 कैदियों को संभाल सके।
अल-अहद समाचार की एक रिपोर्ट के अनुसार रियाद में नगर पालिका मंत्रालय के प्रवक्ता अलअकीद अयूब बिन नहीत ने कहा है इस समय देश में राजनीतिक गिरफ़्तारियां चरम पर पहुँची हुई है जिसकी वजह से पुराने जेल कम पड़ रहे हैं इसलिए रियाद के दक्षिण में इस समय एक ऐसे जेल का निर्माण हो रहा है जो 9500 कैदियों को संभाल सकेगा।
ग़ौरतलब है पिछले साल 2010 से सऊदी अरब के विभिन्न क्षेत्रों में सरकार के खिलाफ़ जनता ने प्रदर्शन शुरू कर रखे है जो हुकूमती सिस्टम की तब्दीली के इच्छुक हैं जिन्हें सुरक्षाबल जेलों में डाल देते हैं।
19 दिसंबर 2014 - 19:01
समाचार कोड: 659389