19 दिसंबर 2014 - 18:50
 क़तर और इस्राईल के बीच महत्वपूर्ण समर्थन।

इस्राईल के विदेश मंत्री ने कहा है कि इस्राईल और क़तर के बीच अच्छे और महत्वपूर्ण सम्बंध हैं और यह सम्बंध ग़ज़्ज़ा जंग के बाद और अधिक मज़बूत हुये हैं।

इस्राईल के विदेश मंत्री ने कहा है कि इस्राईल और क़तर के बीच अच्छे और महत्वपूर्ण सम्बंध हैं और यह सम्बंध ग़ज़्ज़ा जंग के बाद और अधिक मज़बूत हुये हैं। अल-नशरह की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल के विदेश मंत्री आवीगडर लेबरमेन ने कहा है कि इस्राईल और क़तर के बीच अच्छे और महत्वपूर्ण सम्बंध हैं और ग़ज़्ज़ा जंग के बाद इन सम्बंधों में और मजबूती आई है। उन्होंने कहा कि इस्राईल क़तर के साथ अपने संपर्कों को जारी रखना चाहता है और इस्राईल के वरिष्ठ अधिकारियों और कतर के उच्च अधिकारियों के बीच बैठकों का सिलसिला भी जारी है और आगे भी जारी रहेगा। सूत्रों के अनुसार विश्वासघाती अरब शासकों के कारण फ़िलिस्तीन मुद्दा आज तक हल नहीं हो सका और अरब शासकों ने जंग का दरवाजा अधिकृत फिलिस्तीन में खुलने के बजाय अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान, इराक़ और सीरिया में खोला है और इस तरह इन विश्वासघाती शासकों ने इस्राईल की बड़ी मदद की है।