ईरान के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के पेशावर में होने वाली दुखद घटना पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के नाम एक संवेदना संदेश भेज कर शोक व्यक्त किया है।
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अपने संवेदना संदेश में पाकिस्तान के शहर पेशावर में तालिबान आतंकवादियों के हाथों मासूम बच्चों के नरसंहार की निंदा करते हुए पाकिस्तान सरकार, जनता और दुखी परिवारों के साथ सहानुभूति जताई है। सूचना के अनुसार ईरानी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के नाम अपने संदेश में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया है।
ग़ौरतलब है वहाबी तालिबान आतंकवादियों ने पेशावर में एक स्कूल पर हमला करके 132 बच्चों समेत 144 लोगों को बर्बर रूप से मार डाला था।
18 दिसंबर 2014 - 18:44
समाचार कोड: 659225
ईरान के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के पेशावर में होने वाली दुखद घटना पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के नाम एक संवेदना संदेश भेज कर शोक व्यक्त किया है।