अमेरिका के एक राजनीतिक टीकाकार के अनुसार फिलिस्तीन के प्रति यूरोपीय संघ के रुख में उत्पन्न हो रहे परिवर्तन से फिलिस्तीन मुद्दे पर अमेरिकी पालीसियों का पतन हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार प्रेस टीवी के साथ बातचीत में अमेरिकी राजनीतिक टीकाकार माइकल जोन्स ने कहा कि यूरोपीय संघ फिलिस्तीन को एक आज़ाद राज्य स्वीकार करने की ओर बढ़ रहा है जिस का मतलब यह है कि फिलिस्तीन मुद्दे पर अमेरिका का प्रभाव कम होता जा रहा है। फिलिस्तीन संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के माध्यम से अधिकृत क्षेत्रों में इस्राईली सैनिकों की पूरी तरह वापसी पर जोर दे रहा है और इस मामले पर प्रेस टीवी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में अमेरिकी विश्लेषण ने कहा कि अमेरिका जनरल असेम्बली में फिलिस्तीन की इस मांग को कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा लेकिन फिलिस्तीन मुद्दे के बारे यूरोपीय संघ के रुख से वाशिंगटन इस मुद्दे पर अपना कंट्रोल खो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीन की इस मांग का वीटो करता है तो उससे अमेरिका की स्थिति और कमजोर हो जाएगी। गौरतलब है कि दुनिया के 120 से अधिक देशों ने फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में स्वीकार किया गया है।
18 दिसंबर 2014 - 17:46
समाचार कोड: 659207
अमेरिका के एक राजनीतिक टीकाकार के अनुसार फिलिस्तीन के प्रति यूरोपीय संघ के रुख में उत्पन्न हो रहे परिवर्तन से फिलिस्तीन मुद्दे पर अमेरिकी पालीसियों का पतन हो रहा है।