18 दिसंबर 2014 - 10:11
 कठिनाइयों का सामना करने के लिए लेबनानी जनता की एकता ज़रूरी।

इराक़ के प्रमुख मरजा-ए-तक़लीद आयतुल्लाह सीसतानी ने कठिनाइयों से निकलने के लिए लेबनानी जनता के बीच एकता पर बल दिया है।

इराक़ के प्रमुख मरजा-ए-तक़लीद आयतुल्लाह सीसतानी ने कठिनाइयों से निकलने के लिए लेबनानी जनता के बीच एकता पर बल दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार लेबनान की अल-नशरह समाचार वेबसाइट की एक रिपोर्ट दी है कि इराक़ के प्रमुख मरजा-ए-तक़लीद आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली सीसतानी ने लेबनान के संसदीय प्रतिनिधि “अब्दुल मजीद सालेह” और अमल आंदोलन के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में कहा कि लेबनानी जनता के बीच में एकता, पार्टियों में आम सहमति और आतंकवाद से मुकाबले के लिए गठबंधन अनिवार्य व बहुत ज़रूरी है।
आयतुल्लाह सीसतानी ने इसी तरह आतंकवाद और उग्रवादी विचारधारा के मुक़ाबले के लिए इलाके के देशों के बीच गठबंधन पर जोर दिया। इस बैठक में लेबनान के संसदीय प्रतिनिधि “अब्दुल मजीद सालेह” ने राष्ट्रों का समर्थन और विशेष रूप से आतंकवाद और तकफीरी सिद्धांतों के मुक़ाबले में इराक़ की मरजेईयत की सराहना की।