16 दिसंबर 2014 - 18:33
 पश्चिमी मीडिया का इस्लाम के विरूद्ध ज़हरीला प्रोपेगंडा जारी।

लंदन में इस्लामी मानवाधिकार संगठन के प्रवक्ता ने कहा है कि पश्चिमी मीडिया ने इस्लाम और मुसलमानों के विरूद्ध ज़हरीला प्रोपेगंडा शुरू कर रखा है।

लंदन में इस्लामी मानवाधिकार संगठन के प्रवक्ता ने कहा है कि पश्चिमी मीडिया ने इस्लाम और मुसलमानों के विरूद्ध ज़हरीला प्रोपेगंडा शुरू कर रखा है। रिपोर्ट के अनुसार लंदन में इस्लामी मानवाधिकार संगठन के प्रवक्ता रज़ा काजमी ने प्रेस टीवी से बातचीत में कहा है कि पश्चिम के टीवी चैनल्स खास लोगों के हाथों में हैं और पश्चिमी मीडिया इस्लामो फ़ोबिया को हवा देकर मुसलमानों के खिलाफ जनता की भावनाओं को भड़काने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी टीवी चैनलों ने जानबूझ कर इमाम हुसैन के चेहलुम के अवसर पर कर्बला में दो करोड़ से ज़्यादा ज़ाएरीन की मौजूदगी पर आधारित ख़बरों को सेंसर किया है और सच्चाई को दुनिया की आंखों से छिपाया है। गौरतलब है 13 दिसंबर को इमाम हुसैन अ. के चेहलुम के अवसर पर कर्बला में दो करोड़ से ज़्यादा ज़ाएरीन ने रसूले इस्लाम स.अ. के नवासे इमाम हुसैन अ. के चेहलुम में हिस्सा लिया था।