16 दिसंबर 2014 - 17:46
 कर्बला से वापसी पर सऊदी ज़ाएरीन गिरफ्तार।

सऊदी सरकार के नौकरों ने इमाम हुसैन के चेहलुम के बाद कर्बला से वापस लौटे सऊदी ज़ाएरीन को गिरफ्तार कर लिया है।

सऊदी सरकार के नौकरों ने इमाम हुसैन के चेहलुम के बाद कर्बला से वापस लौटे सऊदी ज़ाएरीन को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार इमाम हुसैन के चेहलुम के बाद कर्बला से वापस लौट रहे सऊदी ज़ाएरीन को सऊदी सरकार ने आले सऊद के अधिकारियों की अवमानना के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर सूचना है कि आले सऊद सुरक्षा बलों और इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट ने शिया मुसलमानों के खिलाफ़ अपनी कार्यवाहियां तेज़ कर दी हैं और हिंसक रवैये में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। ग़ौरतलब है सऊदी अरब में शिया मुसलमान गंभीर रूप से पक्षपात और भेदभाव का शिकार हैं। बहरैन में भी शिया बहुमत का यही हाल है। आले सऊद सरकार शिया मुसलमानों को अपना विरोधी प्रकट करती है।