एक विश्वस्नीय चीनी अखबार ने खुलासा किया है कि तीन सौ चीनी नागरिक आईएसआईएस में शामिल होकर लड़ने में व्यस्त हैं। रिपोर्ट के अनुसार आईएसआईएस में शामिल होने के लिए चीनी नागरिक तुर्की के रास्ते सीरिया और इराक में प्रवेश कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार चीनी अधिकारियों ने कहा है कि इस स्थिति की जिम्मेदार तुर्की सरकार की गलत नीतियां हैं जिनके कारण चरमपंथी आसानी से आईएसआईएस में शामिल हो रहे हैं। चीनी अधिकारियों के मुताबिक इसके प्रभाव सिंकियांग प्रांत पर भी पड़ सकते हैं। चीनी सरकार ने अभी भी आईएसआईएस के खिलाफ़ जारी अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में शामिल होने के बारे में अपनी रुचि नहीं दिखाई है।
16 दिसंबर 2014 - 17:43
समाचार कोड: 658759
एक विश्वस्नीय चीनी अखबार ने खुलासा किया है कि तीन सौ चीनी नागरिक आईएसआईएस में शामिल होकर लड़ने में व्यस्त हैं।