16 दिसंबर 2014 - 12:13
 सीरियाई सरकार को गिराने की सभी कोशिशें नाकाम।

सीरिया के उप विदेश मंत्री ने कहा है कि सीरिया संकट के समाधान के लिए जरूरी है कि इस देश की सरकार को स्वीकार किया जाए।

सीरिया के उप विदेश मंत्री ने कहा है कि सीरिया संकट के समाधान के लिए जरूरी है कि इस देश की सरकार को स्वीकार किया जाए।
सीरिया के उप विदेश मंत्री फैसल मिक़दाद ने कहा है कि सीरिया संकट के राजनीतिक समाधान के लिये जरूरी है कि पहले इस देश की सरकार को एक कानूनी सरकार के रूप में स्वीकार किया जाए और इस देश में आतंकवादियों की मौजूदगी को स्वीकार किया जाए।
उन्होंने कहा कि सीरिया में राजनीतिक संकट शुरू होने के बाद और दुनिया और क्षेत्र के लिये इस संकट के खतरे में तब्दील होने से पहले दमिश्क सरकार ने आतंकवाद से मुकाबले और बातचीत की जरूरत पर बल दिया था लेकिन दूसरे पक्ष और सीरिया संकट को हवा देने वालों ने देश की नाबूदी और सरकार को गिराने की पूरी कोशिश की।
सीरिया के उप विदेश मंत्री ने कहा कि सीरिया में सरकार के पतन के लिये की जाने वाली तमाम कोशिशें नाकाम हो चुकी हैं।