16 दिसंबर 2014 - 12:09
 हिंदुओं ने भी की भोपाल में शिया घरों पर हमले की निंदा।

लखनऊ, इमाम रेज़ा कमेटी की एक मीटिंग मुफ़्ती गंज में एडवोकेट अहक़र महदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

लखनऊ, इमाम रेज़ा कमेटी की एक मीटिंग मुफ़्ती गंज में एडवोकेट अहक़र महदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें कमेटी के अध्यक्ष फ़ैय्याज़ हैदर ने भोपाल की अमन कालोनी में शिया सम्प्रदाय के पचास-साठ घरों पर लगभग तीन हज़ार वहाबी आतंकवादियों द्वारा लाठी, डंडों, तलवारों और देसी बमों से हमला कर के पचास से अधिक लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया और पुलिस पर भी हमला किया जिसकी कड़े शब्दों में निंदा की जाती है। कमेटी के अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा कि इन आतंकवादियों को जल्द से जल्द गिरफ़्तार किया जाए और अमन कालोनी के शिया दंगा पीड़ितों की सुरक्षा का प्रबंध किया जाए और उनकी आर्थिक सुरक्षा की जाए। इस सम्बंध में कमेटी ने प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश को भी पत्र रवाना किए हैं। दूसरी ओर लखनऊ के हिन्दू संगठन ताज़ियेदार सेवक संघ ने भी भोपाल में शियों पर हमले और उनके घरों को जलाए जाने तथा मेरठ के खेड़ा गांव में बनी करबला के बहत्तर गुंबदों के तोड़े जाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।