16 दिसंबर 2014 - 11:57
 आपसी एकता और एकजुटता से ही दाइश का अंत संभव।

ईरान के गृहमंत्री ने कहा है कि इराक़ में दाइश आतंकवादी समूह के खिलाफ़ बनाया गया गठबंधन एक दिखावटी कार्यवाही है।

ईरान के गृहमंत्री ने कहा है कि इराक़ में दाइश आतंकवादी समूह के खिलाफ़ बनाया गया गठबंधन एक दिखावटी कार्यवाही है।
रिपोर्ट के अनुसार रशिया टूडे टीवी चैनल से बातचीत में ईरान के गृहमंत्री अबदुल रेज़ा रहमानी फ़ज़ली ने कहा कि इराक़ में अमेरिका की अगुवाई में बने गठबंधन की दिखावटी कार्यवाही से दाइश जैसे आतंकवादी गिरोह का खात्मा करने में कोई मदद नहीं मिलेगी।
उन्होंने दाइश के ठिकानों पर किए जाने वाले अमेरिकी हमलों को भी अप्रभावी बताते हुए कहा कि आतंकवादी समूहों को अगर हवाई हमलों से ख़त्म किया जाना संभव होता तो अब तक दाइश के खिलाफ़ बनने वाला गठबंधन कामयाब हो चुका होता। उन्होंने कहा कि इराक़ में दाइश आतंकवादी गुट ने छापामार जंग शुरू कर दी है और आपसी एकता और एकजुटता से ही इस गिरोह का सफाया किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस समूह को खुद अमरीका ने अपने सहयोगियों की मदद से बनाया और उसे हर तरह के हथियार और वित्तीय सहायता प्रदान की, उसे दिखावे के हवाई हमलों से कैसे खत्म किया जा सकता है?